लोमड़ी और चील
                                 The Fox and the Eagle
                              
                              यह कहानी दिल को छूनेवाली कहानी है जिसमे एक लोमड़ी और उसके शावक है। एक बार की बात है,लोमड़ी अपने शावकों के साथ एक बड़े-से पेड़ के नीचे रहती थी। एक दिन,एक चील आई और उसने उस पेड़ की शाखा पर एक घोंसला बनाया। जल्द-ही चील के बच्चे पैदा हो गए। चील और लोमड़ी,दोनो ही अपने बच्चों के लिए खाना ढूँढ़ने जाती थी। एक दिन जब लोमड़ी के शावक घर पर अकेले थे,तब चील मौके का फायदा उठाके एक शावक को उड़ाकर अपने घोंसले में ले गई। जब शाम को लोमड़ी लौट कर वापिस आई तब उसने देखा कि उसका एक शावक गायब है। बेचारी लोमड़ी ने चील से विनती की कि वह उसके शावक को लौटा दे,किंतु चील ने उसे मना कर दिया। तब लोमड़ी को एक तरकीब सूझी जिससे वह चील को सबक सीखा सके और अपने शावक को वापिस पा सके। कहानी को पूरा पढ़िए और पता कीजिए की कैसे उस लोमड़ी को अपना शावक वापिस मिलता है।
 
                                 




